दाह संस्कार में जाते हुए लोगों पर मधुमखियों ने किया हमला,दर्ज़नो से ज्यादा लोग हुए जख़्मी!
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद,पलामू शनिवार को जपला देवरी रोड ऐ के सिंह डिग्री कॉलेज गेट के समीप अचानक मधुमखियो ने दाह संस्कार में जाते हुए लोगो पर हमला कर दिया जिससे दर्जनों से ज्यादा लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए ,घटना की सूचना प्राप्त होते ही ख़बरमंत्र के रिपोर्टर ने प्रशासन और अनुमंडलीय अस्पताल को सूचना किया,एवं एम्बुलेंस के मदद से सभी लोगो को अस्पताल पंहुचाया गया।आपको बतादे की हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचम्बा में विनय सिंह के माता,कलावती कुँवर 80वर्ष मृत्यु हो गयी थी जिनके दाह संस्कार करने हेतु शनिवार को जपला देवरी सोन नदी घाट पर लोग अर्थी लेकर जा रहे थे तभी ग्राम कुसुआ कॉलेज गेट के समीप अचानक आसमान में मदुमखियो का झुंड सभी लोगो पर टूट पड़ा और हमला कर दिया जिसके बाद लोग अर्थी को छोड़कर भागने लगे ,तब तक मदुमखियो ने दर्ज़नो से ज्यादा लोगो को काट कर लहूलुहान कर दिया,घायलों में त्रिलोकी तिवारी 60 लवकुश सिंह,19,सीताराम सिंह,65 अभिषेक सिंह,18,कमला सिंह,65, अभय कुमार सिंह,20,राजेन्द्र प्रसाद सिंह,65 रामदेनि सिंह,70 रामप्रसाद सिंह 70 राजेन्द्र सिंह 65 वर्ष समेत अन्य कई लोग बुरी तरह जख्मी हैं।चिकित्सा कर्मियों के अनुसार सीताराम सिंह,व रामदेनि सिंह ज्यादा गम्भीर स्थिति में हैं हालांकि सभी अब खतरे चिकित्सा उपाधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि किसी प्रकार की परेशानी नही हैं सभी लोगो का ईलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चलेगा।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल ततपर दिखी बिना देर किए एम्बुलेंस से सभी घयलो को अस्पताल लाया जिसपर सभी लोग अस्पताल उपाधीक्षक डॉ दीपक कुमार को प्रसंसा कर रहे थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating