भवनाथपुर की टीम बनी विजेता।
केतार प्रखंड क्षेत्र के परसोडीह उच्च विद्यालय के मैदान में शहीद निलाम्बर-पीताम्बर कास्को टूर्नामेंट का फाइनल मैच पड़वा लोहडी व भवनाथपुर के बीच खेला गया. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भवनाथपुर की टीम ने 20 ओवर में 245 रन बनाया. इसमें बाद पड़वा लोहडी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर 4गेंद में 182 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके बाद टीम के खिलाड़ी रवि कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।जबकि सोनपुरा टीम के मैन आँफ द सिरिंज चिकू कुमार को दिया गया । उद्घाटन कर्ता पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने सिल्ड देने के पश्चात पत्रकार को कलम डायरी व सम्मानित अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । वहीं पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने कहा की ऐसे आयोजन होने से गांव कस्बे में छुपी प्रतिभा निखारने का अवसर बच्चों को मिलता है खेल खेलने से शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है। एंव विजेता टीम भवनाथपुर को 21000 हजार रूपये व कप दिया गया जबकि पड़वा लोहडी टीम उपविजेता 15000 हजार व पक से कमिटी ने नवाजा ।वही प्राइस वितरण करने के बाद रंगारंग कार्यक्रम ऑर्केस्ट्रा में खूब ग्रामीणों को थिरकते देखा गया इस मौके पर उक्त टूर्नामेंट के अध्यक्ष संजय वर्मा, सचिव देव कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष लव कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता, व्यवस्थापक संतोष रजक, कॉमेंट्री का कमान संभाले लव वर्मा डॉ एके मौर्य स्कोरर आनंद गुप्ता कमलेश प्रजापति ब्रह्मदेव गुप्ता शिव बरन साह सदस्य शंभू प्रजापति, मंजय मेहता, कमलेश प्रजापति, मुकेश मेहता, मुणिलाल मेहता, दीपक गुप्ता, बाबूलाल ठाकुर, जितेंद्र मेहता, जयप्रकाश ठाकुर, उमेश गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, नागेंद्र ठाकुर सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थें.
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating