हुसैनाबाद में मनाया गया संत गाडगे जी की 147वी जयंती समारोह।
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
शहर के छतरपुर रोड़ स्थित खादी भंडार के समीप गुरुवार को सामाजिक समरसता के अग्रदूत संत गाडगे बाबा जी की 147वीं जयंती समारोह संत गाडगे परिवार हुसैनाबाद इकाई के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि बाबा गाडगे सफाई उन्मूलन का काम किया, जिससे समतामूलक समाज की स्थापना हुई। बाबा गाडगे ने समाज में व्याप्त अंधविश्वासों को दूर भगाने का कठिन कार्य करते हुए शिक्षित बनने का संदेश दिया है। साथ ही उन्होंने समाज मे व्याप्त कुरीतियों को त्याग करने की अपील की।मौके पर ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दीन-दुखियों की सेवा में समर्पित रहने वाले संत बाबा गाडगे जी महाराज ने समाज के उत्थान एवं समाज की कुरीतियों को दूर करने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि गाडगे बाबा ने मानवता की भलाई के लिए कई संदेश दिए हैं, जिसे आत्मसात करने की जरूरत है।पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम ने कहा कि संत गाडगे बाबा के अमूल्य विचारों को अपनाकर ही एक स्वच्छ व शिक्षित समाज की परिकल्पना की सकती है।मौके पर जितेंद्र रजक,कुमार गौरव,राजू रजक,ललित बैठा,जगदीश बैठा,श्रवण बैठा,प्रमोद रजक,अजय प्रसाद गुप्ता,शशी रंजन,रमेश रजक,संजय बैठा,जनेश्वर बैठा,सत्यम रजक जयश्री बैठा, समेत गाडगे परिवार के सैकड़ो लोग मौजूद थे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
*हुसैनाबाद में शराब दुकानदारो का नही थम रहा है अवैध वसूली, प्रिंट रेट से अधिक में बेचा जा रहा है शराब व बियर*
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट**ग्राहक द्वारा विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है जहाँ जाना है...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
Average Rating