Read Time:1 Minute, 18 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट – रमना
प्रखंड के टंडवा गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य बुधन सिंह के छोटे भाई 45 वर्षीय जमुना सिंह का निधन हृदयगति रुक जने के कारण हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को वह अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे।इसी दौरान अचानक गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। म्रतक का अंतिम संस्कार रविवार को बांकी नदी के तट पर किया गया। विदित हो कि मृतक के पुत्र राजा सिंह की मौत छह माह पूर्व नागपुर में मजदूरी करने के दौरान हो गयी थी। इधर जमुना सिंह के असमायिक निधन पर मुखिया संतोष सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी,विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,रामकेवल पासवान,राहुल टंडवाल,शंकर राम,बिरेंद्र मेहता,परमानंद सिंह सहित कई लोगो ने गहरी संवेदना प्रकट की है।