मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को आवेदन देकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा अभद्र व्यवहार करने एवं मानदेय काटने का लगाया आरोप।
भंडरिया से सतेंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड कार्यालय के मनरेगा कर्मियों ने वीडियो विपिन कुमार भारती को आवेदन देकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा अभद्र व्यवहार करने एवं मानदेय काटने का आरोप लगाया है, साथ ही बीडियो को अल्टीमेटम भी दिया है कि यदि मनरेगा कर्मियों की समस्या का समाधान सीघ्र नहीं किया गया तो विवश होकर 11 मार्च से अनिश्चित कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे, मनरेगा कर्मी ने वीडियो को दिये आवेदन में लिखा है कि प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा कर्मीयो के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, साथ ही बार-बार मानदेय रोकने की धमकी देते हैं, मनरेगा कर्मियों को गद्दा, बैल, बोतल ,जूता से मारेंगे आदि अभद्र गालियां दी जाती है, कर्मीयो ने आवेदन में यह भी लिखा है कि अधिकतर कर्मी आदिवासी हैं इस कारण उन्हें परेशान किया जा रहा है, मनरेगा कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया की पिछले नवंबर एवं जनवरी माह में 15,15 दिन का मानदेय काट कर भुगतान किया गया है, जबकि पूरे माह उनके द्वारा ड्यूटी की गई है, जिला या राज्य से उनके मानदेय रुकने संबंधित कोई पत्र भी नहीं मिला है, कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया है कि बीपीओ दबाव बनाने के लिए मानदेय काट कर भुगतान किए हैं , कर्मी ने कहा कि अल्प मानदेय में काम कर रहे हैं, इसके बावजूद भी उनका मानदेय काट दिया जाना उनके परिवार के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है, वीडियो को दिए गए आवेदन में रोजगार सेवक एनिमा बाखला, विजय कच्छप, श्रवण कुजुर, अर्जुन कुजुर ,आत्माराम कनीय अभियंता संजय मेहता, सहायक अभियंता विकास कुमार सहित अन्य का नाम शामिल है,
इस संबंध सम्पर्क करने बीडियो बिपिन कुमार भारती ने कहा कि यह प्रखण्ड का मामला है, मनरेगा कर्मियों से बात करेंगे तभी कुछ कह पाएंगे,
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating