गूंज एनजीओ के द्वारा बिचौलियों ने अवैध पैसा उगाही कर ग्रामीणों से लूटे लाखों रुपए!
भंडरिया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के ग्राम जमौती में गूंज एनजीओ एवं प्रेरणा एनजीओ के द्वारा ग्रामीणों से किया गया अवैध पैसा वसूली आगे बताते चलें कि ग्राम जमौती एवं भंडरिया में गूंज संस्था एनजीओ के नाम से ग्राम जमौती के बिचौलिया लाजारूस तिर्की, विलचन कच्छप, बिफलाल मींज एवं कृष्णा किसपोटा, भंडरिया से अर्जुन मींज, अंतोनीस कछप, सलोन लकड़ा एवं ज्योति मींज के द्वारा ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर गूंज एनजीओ संस्था के नाम से नया कपड़ा जूता चप्पल एवं मछरदानी मिलने के बात बोलकर 350 रुपए प्रति ग्रामीणों से उगाही किया गया यह मामला तब सामने आया जब स्थानीय ग्रामीण के द्वारा बोरी खोला गया तो पुराने कपड़े मिले मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि से शिकायत के बाद जांच में पहुंचे एनजीओ कर्मी एवं गूंज एनजीओ कर्मी के द्वारा जानकारी दिया गया की सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई करने के बदले में अति गरीब परिवार को गूंज एनजीओ के तरफ से निशुल्क उपहार के रूप में पुराने कपड़े उपलब्ध कराए जाते हैं लेकिन यहां तो बिचौलियों के द्वारा संपन्न एवं नौकरी वाले परिवार को 350 रूपये लेकर पुराने कपड़े उपलब्ध कराया गया है अब देखना है कि एनजीओ के द्वारा अवैध उगाही पैसा वापस कराया जाएगा या इसी प्रकार बिचौलियों के द्वारा ग्रामीणों को शोषण करते रहेंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating