Read Time:1 Minute, 11 Second
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
राहुल लाल की उम्र लगभग 30 वर्ष थी।उनके पहले से दो बच्चे थे। आज 12 मार्च को उनकी एक और बच्ची का जन्म हुआ । राहुल लाल बहुत ही गरीब परिवार से था। यह खबर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना जी को मिली। श्री चंद्रवंशी ने उनके अंतिम शव यात्रा में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। उनके पिताजी बबन लाल से मिलकर इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया एवं आर्थिक मदद भी की । डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा की बहुत दुखद घटना है इस मौके पर पांडू मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह बहादुर पासवान नंदू यादव सैकड़ों ग्रामीण इस मौके पर उपस्थित थे।