Read Time:1 Minute, 11 Second
बिश्रामपुर से परमेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत चंद्रवंशी मोहल्ला निवासी मानिक चंद्रवंशी का निधन 12 मार्च को रांची में इलाज के दौरान हो गया । मानिक चंद्रवंशी 2 वर्षों से लकवा ग्रसित थे । विगत रात्रि उनका पार्थिव शरीर रांची से लाया गया यह खबर आज सुबह भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी को मिली । श्री चंद्रवंशी ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को ढांढस बंधाया इस मौके पर विजय कुमार रवि गिरजा चंद्रवंशी रंजन चंद्रवंशी इत्यादि सैकड़ों लोग उनके दाह संस्कार में उपस्थित रहे ।