Read Time:1 Minute, 26 Second
*बिश्रामपुर से परमेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट*
बिश्रामपुर नप के सोरडिहा में माता वैष्णवी इलेक्ट्रिक एवं मोबाइल दुकान का उद्घाटन फीता काट कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी एवं जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि सह बेवसाई संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार लाल एवं नगर प्रतिनिधि राजन पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि नप बिश्रामपुर में दुकानें खुलने से नप क्षेत्र वासियों को सामान लेने में काफी सुविधा होती है। वहीं दुकान संचालक संजय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मोबाइल आइटम उचित मूल्य पर उपलब्ध है।
मौके पर असलम बहादुर,दामोदर यादव ,विजय कुमार रवि, दुकान के प्रोपराइटर संजय प्रसाद गुप्ता, सीताराम यादव , धर्मेन्द्र गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।