घर के कुछ दूरी पर तालाब में मिला महिला का शव, गांव में फैली सनसनी!
भंडरीया से सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के भंडरिया थाना क्षेत्र के सिंजो गांव निवासी कामेश्वर सिंह की पत्नी कर्मी देवी की मौत तालाब में डूबने से हो गई। वही भंडरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। हालाकि शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने कर्मी देवी की हत्या कर तालाब में फेंक दिया है, इधर परिजनों ने का कहना है की मंगलवार की रात्रि में करमी देवी खाना खाकर घर में सो गई थी, रात्रि में वे घर से गायब हो गई, सुबह में घर के थोड़ी दूर में एक तालाब में इसका शव लोगों ने देखा और इसकी खबर लोगों ने पुलिस को दी। जहा भंडरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, मृतिका कर्मी देवी के शरीर में कई जगह मारपीट के निशान हैं ,इसे लोग क्यास लगा रहे हैं कि किसी ने उसे मारपीट कर तालाब में डाल दिया है,भंडरिया पुलिस मामले दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating