शादी के हल्दी रस्म में 13 लोगो की मौत, Uttarpradesh Kushinagar well news
Kushinagar।Uttarpradesh शादी के रस्म में मटकोरवा के दौरान एक वर्षीय बच्ची समेत 13 लोगो की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खुशियों का मौहोल मातम में बदल गया। शादी वाले घर में शहनाई की जगह चारो तरफ चीख पुकार मच गई। यह दर्दनाक हादसा कभी न भूल पाने वाला जख्म दे गया। मटकोरवा के दौरान कुआं के स्लैब पर खड़ी बच्चियां और महिलाएं स्लैब टूटते ही कुआ में गिरती चली गईं। मौके पर चीख-पुकार मच गई कोई समझ नहीं पाया कि आखिर क्या करें. लोगों ने आनन-फानन में जो मिला उसे लेकर लोगों को बचाने की कोशिश करने लगे. हृदय विदारक घटना यूपी के कुशीनगर के नौरंगिया गांव में बुधवार की शाम हुआ. परमेश्वर कुशवाहा के घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाया लेकिन काफी देर हो चुकी थी. कुआं में डूबे लोगों में से करीब 13 लोग मौत के गाल में समा गए. घटना बुधवार के करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. लोगों के शव को रात के 3:30 बजे तक निकाली गई. रोती बिलखती महिलाएं बेहोश हो गई. सभी लोगों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया परिजनों ने स्वास्थ्य महकमे पर आरोप लगाया है कि 2 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची अगर समय पर एम्बुलेस आ गई होती तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
युक्रेन रूस की जंग में भारतीय छात्र की मौत
यूक्रेन में छिड़ी जंग में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने...
रामायण ट्रेन दिल्ली से शुरू हुई। India Top Luxury Tourist Train। IRCTC Ramayan Express Train Journey
श्री रामायण यात्रा ट्रेन फिर चली। पर्यटकों में ‘देखो अपना देश’ डीलक्स एसी पर्यटन ट्रेन श्री रामायण यात्रा काफी लोकप्रिय...
शादी के 20 दिन बाद दुल्हन ने दिखाया लुटेरी चेहरा!
खबर ऐसी है जिसे जानना आपके लिए जरूरी है , क्योंकि ऐसी घटना आपके साथ घट जाए तो तो आपके...
दुल्हन को लेने जा रहा दूल्हा समेत 9 की मौत
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
Rajsthan accident news, rajasthan chambal nadi accident, बराती गाड़ी नदी में डूबा, दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत, राजस्थान चंबल
दुल्हन लेने जा रहा दूल्हे और उसके भाई समेत 9 लोगो की मौत हो गई। शादी के घर में छाया...
दुल्हन करती रही इंतजार और दूल्हा गहने-कैश लेकर हुआ फरार
खूबसूरत अदाओं से दूल्हे को लुभा कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के किस्से तो आपने सुने होंगे लेकीन अब इसका...
Average Rating