एसबीआई के आरएम ने पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिलाया भरोसा!
श्री बंशीधर नगर एसबीआई के रिजनल मैनेजर मनोज कुमार प्रसाद ने गत बुधवार की शाम में नगर ऊंटारी ब्रांच में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और ग्राहकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने चेंबर के सदस्यों व ग्राहकों की शिकायतों और समस्याओं को सुनने के बाद समाधान का भरोसा दिया।
बैठक में चेंबर अध्यक्ष शंभू सौदागर ने एसबीआई ब्रांच में पोस्टेड कतिपय कर्मियों द्वारा आये दिनों व्यवसायियों, पेंशनरों और सामान्य ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने और उनके काम को जान बूझकर लटकाने और उन्हें परेशान करने की नीयत से बैंक का चक्कर लगवाने की शिकायत की। बैंककर्मियों के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध कई व्यवसायियों और सामान्य ग्राहकों ने बैठक में चेंबर अध्यक्ष के शिकायत की ओर से किये गए शिकायतों का एक स्वर से समर्थन किया और शिकायतों से संबंधित प्रमाण भी प्रस्तुत किया।
उस मौके पर आर श्री प्रसाद ने बैंककर्मियों के भी पक्ष को जाना इसके बाद बैंक के कतिपय कर्मियों को उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में सुधार लाने, भविष्य में गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी बैंककर्मियों को ग्राहकों के साथ मधुर संबंध रखने को कहा। उन्होंने चेंबर के लोगों और सभी ग्राहकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ग्राहकों को सारी सुविधाएं दी जाएगी।
बैठक में एसबीआई नगर ऊंटारी ब्रांच के सीएम देवनिश बोदरा व बैंक कर्मी के अलावे चेंबर उपाध्यक्ष हृदयानंद कमलापुरी, सचिव, गोपाल जायसवाल, अशोक जायसवाल, दीपक कुमार, रंजीत जायसवाल, संतोष कुमार, आनंद अग्रवाल, आनंद कमलापुरी, चन्द्रप्रकाश, जितेन्द्र प्रसाद, सूरज कुमार, संजय कुमार, अनूप निराला, राजन सोनी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating