0 0
Read Time:2 Minute, 12 Second




केतार प्रखंड क्षेत्र के बलीगढ़ पंचायत में संचालित सामाजिक संगठन युवा शक्ति परिषद के तत्वाधान में आगामी रामनवमी के शुभ अवसर पर चैता महा दुगोला महासंग्राम कराने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति परिषद के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता एवं संचालन संगठन सचिव पुरुषोत्तम प्रसाद के द्वारा किया गया।बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैता महा दुगोला महासंग्राम कराने को लेकर सहमति जताया।यह चैता महा दुगोला महासंग्राम एक अप्रैल को बलीगढ़ पंचायत के अजनिया मोड़ के पास रखा गया।यह महा संग्राम झारखंड बनाम बिहार के बीच होगा।जिसमे बिहार से व्यास तारकेश्वर सिंह एवं झारखंड से ब्यास अश्रेश कुमार अकेला के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।इस मौके पर युवा शक्ति परिषद के प्रधान सचिव छोटन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रमेश राम ,कार्यकारी अध्यक्ष सुशील यादव ,प्रवक्ता मनीष कुमार गुप्ता ,उप सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता ,व्यवस्थापक रविशंकर गुप्ता, सदस्य सिकंदर शाह, सरवन शाह, सूचना मंत्री अशोक ठाकुर ,मोनू कुमार गुप्ता ,मिथिलेश कुमार गुप्ता ,पुरुषोत्तम रजक ,मृत्युंजय यादव, सुनील यादव, वार्ड सदस्य परमेंद्र राम ,जगन साह, सत्येंद्र गुप्ता, राजेंद्र यादव सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *