बिशुनपुरा राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, शिविर में मरीजों का हुआ इलाज।

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखण्ड मुख्यालय के राज राजेंद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय के मैदान में आज दिन मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन। जिसका शुरुवात अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंशीधर नगर के उपाधीक्षक डॉक्टर सुचित्रा कुमारी के उपस्थिति में बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने सामूहिक रुप से फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलित कर दोपहर 12 बजे किया गया। जहां मुख्य रूप से आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, टीवी नियंत्रण, मोतियाबिंद जांच, कुष्ठ नियंत्रण, कैंसर नियंत्रण, मातृत्व स्वास्थ्य, त्वचा की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन, मलेरिया, योगा एवं दवा वितरण जैसे अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का स्टॉल लगाया गया। जहां बिशुनपुरा प्रखण्ड के अनेकों क्षेत्रों से आए ग्रामिणों ने अपना जांच करवाकर स्वास्थ्य संबंधित चिकित्सा का लाभ लिए। वहीं स्वास्थ्य मेला में मोतियाबिंद के जांच भी किया जा रहा था जहां वृद्ध लोगों की भीड़ देखी गई। वहीं स्वास्थ्य मेला का आयोजन को लेकर अच्छी तरह से प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण स्टॉल पर कम भीड़ भी देखी गई। वहीं स्वास्थ्य मेला में बिशुनपुरा प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव, बिपेश राज तमांग, प्रधान सहायक राजेश कुमार सिन्हा, एसटीएलएस अनिमेश राज, एएनएम नीलम कुमारी, एएनएम अंजू कुमारी, एएनएम कल्पना कुमारी, एएनएम रेशम कुमारी, एमपीडब्ल्यू अस्थाक अहमद, सीएचओ एकता बैंबरवाल, एएनएम तारा गुप्ता, कुष्ठ विशेषज्ञ राजेश कुमार, संतोष ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating