0 0
बिशुनपुरा- मृतक आश्रित परिवार को मिला 2-2 लाख का चेक, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कराया था बीमा - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 36 Second

*बिशुनपुरा- मृतक आश्रित परिवार को मिला 2-2 लाख का चेक, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कराया था बीमा*

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत मदन सीएसपी के प्रांगण में तीन मृतक आश्रित परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो-दो लाख का चेक दिया गया। बिशुनपुरा के एसबीआई ब्रांच के सीएसपी के परिसर में आरएम जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, ब्लाक प्रमुख दीपा कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार यादव एवं पंचायत समिति सदस्य शांति देवी ने संयुक्त रूप से इन परिवारों को चेक दिया।

ब्लाक प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि किसी की मृत्यु की भरपाई पैसे से नहीं की जा सकती। पैसे से परिवार की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। लेकिन सरकार ने उनके बेसहारा परिवार के आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बीमा योजना चलाया है। जिससे परिवार के मुखिया के नहीं रहने पर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

जेएमएम के केंद्रीय सदस्य सह जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का तहत वार्षिक प्रीमियम सिर्फ ₹436 में दो लाख का जीवन बीमा हम सभी के लिए कराना अत्यंत जरूरी है। जिप सदस्य ने खाताधारकों से अपील की आप जिस बैंक के खाता धारक हैं उस बैंक से अविलंब जुड़कर बीमा करा ले। यदि मृतक अपना खाता खुलवाकर बीमा नहीं कराया होता तो आज इसके आश्रित परिवार को बीमा का लाभ नहीं मिलता ,उन्होंने मृतक के लिए अमर रहे के नारे लगवाए। जिससे लोगों की आंखें नम हो गई। जिप सदस्य ने एसबीआई के आरएम से बिशुनपुरा में एसबीआई की बड़ी शाखा खोलने की मांग की उन्होंने कहा कि विशुनपुरा प्रखंड के लोगों को रमना, मझिआंव, नगर उंटारी पैसा के लिए जाना पड़ता है कभी समय पर गाड़ी मिलती है तो कभी नहीं। जिससे बिशुनपुरा के व्यवसाई से लेकर एक गरीब परिवार को पैसा निकासी करने जाने पर दिन भर का समय लग जाता है। जिससे बिजनेस से लेकर खेती तक इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिशुनपुरा में एसबीआई की बड़ी सखा खुल जाने से लोगों पर गाड़ी भाड़ा का अतिरिक्त बोझ कम होगा।
मौके पर एसबीआई के आरएम ने कहा कि हमारे शाखा में विकास कुमार, मीना देवी एवं पार्वती देवी खाताधारक थे। तीनों को मृत्यु हो गई। बैंक ने तीनों धारकों को बीमा किया था। उनके मौत के बाद परिवार के मुखिया को दो-दो लाख का चेक दिया गया।
एसबीआई की ब्रांच खोलें जाने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिशुनपुरा जैसे क्षेत्र में एसबीआई की शाखा खोली जाएगी इसके लिए हम अपने वरीय पदाधिकारी से बात करेंगे। लोगों की मांग को यथासंभव पूरा किया जाएगा।
मंच का संचालन व्यवसाई संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने किया मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, अमहर सीएसपी संचालक शक्ति कुमार, वार्ड सदस्य दिनेश कुमार शर्मा, समाजसेवी संजय कुमार गुप्ता, अमरेंद्र कुमार मेहता सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress