एम. के. डी.ए.वी की छात्रा को मिली ढाई लाख रुपए की छात्रवृत्ति।

1 अप्रैल 2023 को डी.ए.वी प्रबंधकर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्यरत्न, पद्मश्री डॉक्टर पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जे.पी. शूर के कुशल प्रबंधन एवं निर्देशन में संचालित एम. के. डी.ए .वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर पलामू की द्वादश ब की छात्रा खुशी सुपुत्री श्री प्रेम कुमार को ढाई लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। खुशी को यह छात्रवृत्ति यशस्वी एंट्रेंस टेस्ट 2022 -23 जो 25 सितंबर 2022 को रांची में आयोजित थी उसमें उत्तीर्ण होने पर मिले । खुशी को इस परीक्षा में झारखंड में सातवां स्थान एवं पलामू जिले में पहला स्थान प्राप्त हुआ।पी.एम.एस.एस.वाई छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के माध्यम से होता है, जिस का संचालन एन . टी .ए.करती है।
खुशी को यह सफलता 29 प्रतिभागियों के बीच मिली। खुशी को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने कहा कि खुशी की यह सफलता विद्यालय की गरिमा को चार चांद लगाता है। खुशी की सफलता पर विद्यालय परिवार, उनके माता-पिता एवं संपूर्ण पलामू वासियों को एक सुखद अनुभूति हो रही है । डॉक्टर खान ने खुशी की मां सरिता देवी के योगदान की विशेष प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। प्राचार्य महोदय ने खुशी को उनकी आगामी सभी परीक्षाओं के लिए शुभकामना दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating