प्रेसवार्ता करते पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव व अन्य.
प्रेसवार्ता करते पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव व अन्य.
केन्द्र की मोदी सरकार अलोकतांत्रिक तरीका अपनाकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है. अडानी मामले पर कांग्रेस द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जबाब देना नही चाहती. कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई व अडानी मामले को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन के लिये तैयार है. उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव कांग्रेस के प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि महंगाई से देश की जनता त्रस्त है. इस दिशा में सरकार कोई पहल नही कर रही है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सुरेन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि दो वर्ष पुराने केश में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने, बंगला खाली कराने व सदन में विपक्ष पर अलोकतांत्रिक व्यवहार के विरुद्ध कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी. उन्होंने कहा कि केश तो बहाना है-अडानी को बचाना है. इसके लिये भाजपा किसी भी हद तक जाने को तैयार है.वह अडानी मामले में किसी भी सवाल का जबाब देना नही चाहती. कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे ने कहा कि मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हित मे काम कर रही है. उन्होंने कहा कि अडानी मुद्दे पर हिडेन वर्ग की रिपोर्ट आने के बाद राहुल जी ने देश की जनता की गाढ़ी कमाई लुटे जाने के खिलाफ लगातार भाजपा से सवाल पूछते रहे. उनके सवालों से घबराकर भाजपा अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष की आवाज दबाने के लिये कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के हित सवाल पूछते रहेगी तथा भाजपा के इस कृत्य को देश की जनता के बीच लेकर जायेगी.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating