भवनाथपुर व्यवसायिक संघ और टेंपो चालक ने भवनाथपुर थाना प्रभारी के साथ की बैठक!

भवनाथपुर व्यवसायिक संघ और टेंपो चालक के साथ थाना प्रभारी ने बैठक कर यत्र तत्र लगने वाले टेंपो और बाजार क्षेत्र में रात्रि प्रहरी को लेकर चर्चा की।
इस दौरान टेंपो चालक टैंपू सुरक्षा और स्थाई स्टैंड की मांग रखी वही भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भवनाथपुर बाजार क्षेत्र में चोरी की घटना , पॉकेट मारी और रात में सुरक्षा की बात रखी
संघ के सचिव नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि टेंपो चालक हो या सभी तरह के व्यवसाई सभी हमारे संघ के अंग हैं और उनकी सुरक्षा और सुविधा कि हर संभव प्रयास किया जाएगा
इस पर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सभी की सुविधा को देखते हुए भवनाथपुर से सभी टेंपो नंबर सिस्टम से निकलेगी साथ ही जो राजस्व प्राप्ति होगी वह पैसा भवनाथपुर क्षेत्र में प्राइवेट रुप से रात्रि प्रहरी रखा गया है उन्हें इस पैसे को भुगतान किया जाएगा जिसका देख रेख निगरानीभवनाथपुर व्यवसाई संघ करेगी
उन्होंने बताया कि भवनाथपुर की सुरक्षा को देखते हुए रात्रि प्रहरी के रूप में 6 स्थानीय युवक को रखा गया है जो चौकीदार और गश्ती दल के साथ मिलकर भवनाथपुर की देखरेख करेंगे
इस मौके पर भवनाथपुर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार, सचिव नवल किशोर प्रसाद, ओम प्रकाश आर्य, मुन्ना साह, सनी बैठा, राजनाथ साह, अशोक दुबे, अजय गुप्ता, मोहम्मद मकसूद, अख्तर अंसारी, संतोष कुमार, सोनू मेहता , सत्येंद्र पासवान, ईद मोहम्मद अंसारी, सुजीत यादव, दीपक दुबे सहित अन्य व्यवसाई एवं टेंपो चालक उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating