महावीर जयंती के अवसर पर श्री बंशीधर नगर मंदिर में भंडारे का हुआ आयोजन!
महावीर जयंती के अवसर पर बंशीधर मंदिर में आम जनों के लिए राकेश प्रताप देव एवं साकेत प्रताप देव, हेमंत प्रताप देव के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें वहां पर उपस्थित लोगों के बीच भगवान का भोग लगा हुआ प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर लगभग 500 लोगों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद पाया। उक्त अवसर पर जानकारी देते हुए राकेश प्रताप देव ने बताया कि बहुत सौभाग्य से भंडारा करने का मौका मिलता है और उस पुण्य अवसर पर आकर प्रसाद पाने वाले लोग बड़े हैं सौभाग्यशाली होते हैं। भगवान के दरबार में आकर असीम प्रेम और शांति की प्राप्ति होती है। मुरली वाले भगवान नगर उंटारी में साक्षात विराजमान है उनका दर्शन मात्र से ही सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। आज महावीर जयंती पर भगवान के कृपा से बंशीधर मंदिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरण करने का मौका मिला है। उन्होंने भंडारे में उनके भाई साकेत देव, हेमंत प्रताप, प्रेम शंकर देव सहित परिवार एवं मित्रगण को सहयोग करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि समय-समय पर सभी लोगों को आगे बढ़ चढ़कर ऐसे भंडारण का आयोजन करते रहना चाहिए भगवान के समीप रहने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं मौके पर हेमंत प्रताप देव,साकेत प्रताप देव, प्रेम शंकर देव, छोटू देव, रंजन कुमार उर्फ छोटू वार्ड पार्षद, दिलीप कुमार देव, शशिकांत देव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating