
08 एवं 09 अप्रैल 2023 को आयोजित होने वाले राजकीय महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक महोत्सव संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
08 एवं 09 अप्रैल 2023 को श्री बंशीधर नगर अनुमण्डल मुख्यालय में राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाना है। राजकीय महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लोगों तक महोत्सव संबंधित जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय गढ़वा परिसर से उपायुक्त शेखर जमुआर एवं उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर 2 रथ को रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि राजकीय महोत्सव के लिए विशेषकर रवाना किए गए रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को महोत्सव से संबंधित जानकारी देगी एवं महोत्सव से जुड़े प्रचार-प्रसार करने का कार्य करेगी। रथ रवाना करते समय मौके पर मुख्य रूप से निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंसीधर नगर आलोक कुमार, स्थापना उप समाहर्ता अरुण उरांव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

