0 0
वर्तमान सरकार ने नौकरी देने के बजाय पूर्व में दी गई नौकरी को छिनने का किया काम: रघुवर दास - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 36 Second

मझिआंव से अमित कुमार की रिपोर्ट


मझिआंव (गढ़वा) भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से मझीआंव पहुंचे। जहां पर नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचते ही भाजपा के नेताओं एवं कार्यवाहक नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं सांसद प्रतिनिधी शोभा जयसवाल, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी पूजा पासवान तथा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष विजय कमलापुरी, श्री राम जानकी अखाड़ा के अध्यक्ष मारुत नंदन सोनी द्वारा उन्हें फूल माला,शौल एवं गुलदस्ता देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार की क्रियाकलापों की घेराबंदी करते हुए उन्होंने कहा की हेमंत की सरकार अपनी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि युवाओं को बड़े पैमाने पर नौकरी दी जाएगी। लेकिन साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में भी वर्तमान सरकार ने नौकरी देने के बजाय पूर्व में दी गई नौकरी छिनने का काम कर रही है। कहा की घोषणा पत्रों में शामिल एक भी वायदे को सरकार ने पूरा नहीं किया। युवाओं का धैर्य टूट चुका। वे सड़कों पर उतर चुके। अब सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सभी छोटे बड़े सरकारी दफ्तरों में लूट मची हुई है। बगैर कमीशन के कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है। यह निकम्मी सरकार निष्क्रिय हो चुकी है। सभी सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार, घूसखोरी का बोलबाला है। कहा की बालू, पत्थर ,कोयला घोटाला करने वाला सरकार है। कहा की हेमंत सरकार में माफियाओं का राज पाठ चल रहा है। जिसके कारण राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कहा की योजना स्वीकृति में एवं टेंडर तथा आवंटन में कमीशन का खेल चल रहा है।उन्होंने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे किसी भी भाजपाई कार्यकर्ताओं के अगर घर में घुसकर जुल्म ढाहना बंद करें। मेरी भी बारी आएगी। कहा कि यह सरकार कट्टरपंथी सोच वालों का सरंक्षण दे रही है। कहा की हमारे धर्म को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। साथ ही भोले भाले लोगों को बहला-फुसलाकर और लोभ देकर धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। हम लोगों को मिलकर अपनी संस्कृति को बचाना है। कहा कि आप लोग किसान है। तो हम भी किसान के बेटे हैं। आपके सारी समस्याएं हमारी समस्याएं हैं। कहा कि सरकार पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि निष्पक्ष की सरकार बननी चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि इस निकम्मी झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगामी 11 अप्रैल को रांची चलने के लिए आमंत्रण देने आया हूं। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर पासवान, डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला महामंत्री रविंद्र जायसवाल, भोला चंद्रवंशी,पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, रविंद्र पासवान, अर्जुन दास, धनंजय सिंह, सच्चिदानंद सिंह, विश्वनाथ पासवान, सोनू गुप्ता, बृजेश पासवान,एवं महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कुमारी पूजा पासवान,

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress