करोड़ो रुपए की लागत से बनने वाले सड़क पर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-करोड़ो रुपए की लागत से बहियार खूर्द मोड़ से सपही तक पीएमजीएसवाई के तहत मरम्मत हो रही सड़क मे विभागीय अधिकारियों की सह पर संवेदक के द्वारा अनियमितता बरते जाने से स्थानिए लोगों मे नाराजगी देखी जा रही है।हलांकि पिछले दिनों स्थानिए लोगो की नाराजगी को देखते हुए आरड्ब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सड़क मरम्मति मे अनियमितता का जांच किया गया था।लेकिन परिणाम शून्य रहा।इधर बुधवार को भी सीओं सतीश कुमार सिन्हा के निर्देश पर सहायक अभियंता कुश कुमार केशरी के द्वारा सड़क मरम्मती मे अनियमितता बरते जाने के मामले की जांच किया गया है।इधर स्थानिए ग्रामीणों मे शामिल बीससूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,पंसस जमुना सिंह,अजय बैठा,नरेश प्रसाद,सुभान अंसारी,संजीत कुमार टोप्पो,अमरेश उराव,मिठू अंसारी,शब्बू अंसारी सहीत कई लोगों ने नाराजगी जाहीर करते हुए कहा कि सड़क मरम्मति मे बरती जा रही अनियमितता की जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पंद्रह दिन पूर्व सड़क मरम्ममति की कार्य विवरणी बोर्ड योजना स्थल पर लगाया जाए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सड़क मे क्या क्या कार्य करना है।ग्रामीणो ने कहा कि शहीद भगत सिंह चौक से भागोडीह होते सुखड़ा शिव मंदिर सड़क मरम्मति मे भी संवेदक के द्वारा मरम्मति कार्य पुरा करने के बाद बोर्ड लगाया गया है।अब कालीकरण करने की तैयारी भी आरंभ कर दिया गया गया है।इससे साफ जाहीर होता है कि संवेदक विभागीय सह पर सड़क मरम्मति के नाम पर खानापूर्ति करना चाहता है।ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते कार्यविवरणी पटीका नही लगता है या कार्य विवरणी पटीका के आलोक मे सड़क मरम्मति नही होता है तो आंगोलन किया जाएगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating