लंबित आवास योजना को लेकर एसडीओ ने किया महुदण्ड पंचायत का निरीक्षण
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री आवास योजना को पूरा करने के लिए स्थानीय पदाधिकारी लाभुको के घर पहुचकर पूर्ण कराने का निर्देश दे रहे हैं।इस कड़ी में शुक्रवार को एसडीओ कमलेश्वर नारायण सुदूरवर्ती महुदण्ड पंचायत पहुँचे।जहाँ लाभुको के अधूरे आवास की स्थिति का जायजा लिया।महुदण्ड पंचायत में लंबित आवासों की संख्या 72 है।उन्होंने सभी लाभुको को माह के अंत तक आवास योजना का ढलाई कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया,अन्यथा राशि वसूली करने का निर्देश दिया।वही बीडीओ रतन कुमार डंडिला पंचायत पहुँचे व कई गांव में भ्रमण कर 50 लंबित आवास योजना के लाभुको को आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया ।जबकि अंचल पदाधिकारी नंद कुमार राम जमुआ पंचायत में अधूरे आवास के स्थिति की जानकारी ली।जहा लंबित आवास की संख्या 67 है।वही पंचायती राज्य प्रखंड समन्वयक राजू रंजन कुमार,बीपीओ बिष्णु प्रताप मिश्रा, मनरेगा सहायक अभियंता अमित मेहता ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार ,आवास कॉर्डिनेटर अजय कुमार ने क्रमशः बडेपुर, बनियाडीह बराही, झारगड़ा,पथरा, उरद्वार मंजुरहा पंचायतों में जाकर लंबित आवास योजना की जानकारी लेते हुए यथाशीघ्र कार्य पूरा करने का निर्देश दिया ।मौके पर मुखिया पति शिव शंकर यादव समेत कई लाभुक व ग्रामीण मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
*हुसैनाबाद में शराब दुकानदारो का नही थम रहा है अवैध वसूली, प्रिंट रेट से अधिक में बेचा जा रहा है शराब व बियर*
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट**ग्राहक द्वारा विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है जहाँ जाना है...
हुसैनाबाद : खेत से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट* पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित घोड़बंधा गांव के समीप...
हुसैनाबाद मध्य विद्यालय के शिक्षक का सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्टहुसैनाबाद राजकीय मध्य विद्यालय के प्रशाल में बिद्यालय के सहायक शिक्षक गौरी शंकर चौबे का...
हैदरनगर में नर्मदेश्वर शिव प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर जल यात्रा का आयोजन।
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्टहैदरनगर प्रखंड के खड़गड़ा गाँव में नर्मदेश्वर शिव प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर भब्य जल यात्रा...
हुसैनाबाद डीलर संघ के अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत।
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडलीय डीलर संघ के अध्यक्ष व कृष्णापुरी निवासी लखनदेव सिंह...
केंद्र व राज्यों से संचालित पेंशन योजनाओं निबंधन पर कार्यशाला आयोजित
हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्टहुसैनाबाद केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं वजन्म मृत्यु निबंधन को लेकर...
Average Rating