0 0
Read Time:4 Minute, 27 Second

मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट

सदर थाना काण्ड सं0 40/2023, दिनांक 14.04.2023, धारा 15/22 NDPS Act.

कांड का सारांश है कि दिनांक 14.04.2023 को समय करीब 16.30 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय पलामू के आदेशानुसार चियांकी चेक पोस्ट के पास एन0एच0-75 मुख्य सडक पर विशेष वाहन चेकिंग किया जा रहा था। तब ही सतबरवा की ओर से एक ट्रक – UP11CT 2769 आ रही थी जिसमें खाली क्रेट लदा हुआ था। पुलिस कि गाडी देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल के द्वारा पकड़ा गया। आवश्यक पूछ ताछ हेतु सदर थाना लाया गया । ट्रक चालक से नाम पुछने पर अपना नाम मो० फैजान उम्र 45 वर्ष पिता मो0 असलम सा० रामजानपुरा बेहेट रोड थाना देहात कोतवाली सहारणपुर जिला सहारणपुर (उत्तर प्रदेश) एवं ट्रक पर बैठा दुसरा व्यक्ति ट्रक मालिक अपना नाम शहजाद उम्र करीब 33 वर्ष पिता महमुद सा० अलीपुरा थाना सरशवा जिला सहारणपुर (उत्तर प्रदेश) बताये। उक्त दोनों व्यक्तियों से ट्रक में लोड समानों के बारे में पूछने पर बताये कि क्रेट के बीच में छिपाकर Poppy Straw (पोस्ता भुसी) लदा हुआ है। श्री ऋषभ गर्ग (भा०पु०से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में उक्त ट्रक को विधिवत तलाशी लिया गया तो 300 क्रेट के बीच में करीब 700 किलो ग्राम Poppy Straw जैसा पदार्थ को विधिवत जप्ती सूची बना कर जाम किया गया। अभियुक्तों के द्वारा बताया की उक्त पोस्ता भुसी को वह खुंटी से लोडकर उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर ले जा रहा था। शहजाद उम्र करीब 33 वर्ष पिता महमुद सा० अलीपुरा थाना सरशवा जिला सहारणपुर (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि जप्त किये गये ट्रक उसके नाम से है। वह पैसे के लालच में आकर तथा अपना गाडी बकाया EMI भरने के लिए पोस्ता भुसी का अवैध व्यापार में संलिप्त हो गया था। उक्त दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इनके ट्रक से जप्त पोस्ता भुसी के संबंध में किसी तरह का कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:- 1. ट्रक चालक मो0 फैजान उम्र 45 वर्ष पिता मो0 असलम सा0 रामजानपुरा बेहेट रोड थाना देहात कोतवाली

सहारणपुर जिला सहारणपुर (उत्तर प्रदेश)

2. ट्रक मालिक शहजाद उम्र करीब 33 वर्ष पिता महमुद सा० अलीपुरा थाना सरशबा जिला सहारणपुर (उत्तर प्रदेश) बरामद सामानों की विवरणी :- 1. कुल 54 बोरे में भरा हुआ Poppy Straw (पोस्ता भुसी) जैसा दिखने वाला पदार्थ लगभग 700 किलो ग्राम

2. एक ट्रक जिसका रजि०सं०- UP11CT 2769 इंजन न0-CN4G98590 3. क्रेट 300 पीस

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम सदर मेदिनीनगर।

1. श्री ऋषभ गर्ग (भा०पु० से०) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2. पु०अ०नि० गीतम कुमार थाना प्रभारी सदर थाना।

3. स०अ०नि० अभिमन्यु कुमार सदर थाना ।

4. आ0- 2004 निरंजन कुमार सदर थाना ।

5. आ0- 762 हृदयानंद सदर थाना।

6. आ0- 302 अमित कुमार उपाध्याय सदर थाना ।

7. चालक आO- 1392 रामलाल शर्मा ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *