अंबेडकर क्लब कबिसा की ओर से संविधान निर्णता डॉ भीम राव अम्बेडकर की मनाई गई 132 वी जयंती।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- अंबेडकर क्लब कबिसा की ओर से शनिवर की शाम संविधान निर्णता डॉ भीम राव अम्बेडकर की 132 वी जयंती धूम-धाम से मनायी गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिप अध्यक्ष शांति देवी एवं मुखिया स्वीटी वर्मा ने बाबा साहब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने आजीवन शोषितों और वंचितों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया है। मुखिया स्वीटी वर्मा ने कहा कि हम बाबा साहब के शिक्षित हो,संगठित हो और संघर्ष करो के मूलमंत्र को अपनाकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है। इस अवसर पर स्थानीय छात्र-छात्राओं ने बाबा साहब के जीवनी पर आधारित एक से बढ़कर एक गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया,जिन्हें अतिथियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लाल बहादुर ने किया ।जबकि मौके पर नथुनी राम,लालमुनि राम,सीता राम,महेंद्र राम,अजय राम,सेनापति राम,सन्त कुमार,गोरख कुमार,विजय राम,ब्रजेश राम,बिंदु राम सहित कई लोग मौजूद थे ।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating