पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को जुलूस निकाली गई, जुलूस में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार किया गया, जुलूस भंडरिया थाना से बाजार होते हुए इंदिरा चौक तक गई, इस दौरान भंडरिया थाना के एएसआई रंजीत कुमार ने मोटरसाइकिल चला रहे लोगों को जागरूक किया, उन्होंने मोटरसाइकिल सवार लोगों को रोक कर कहा कि वे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो जाएं, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार होकर ना चलें, तेज गति से वाहन ना चलाएं, बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना दें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, उन्होंने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस का सहयोग करें ,अनावश्यक पुलिस के साथ पैरवी ना करें, एएसआई रंजीत कुमार ने कहा कि गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ,इस अभियान से पुलिस प्रशासन को काफी सफलता भी मिली है ,उन्होंने कहा कि समय समय पर सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है, इससे लोगों की दुर्घटनाएं बहुत कम हुई हैं, उन्होंने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अधिकतर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे थे, इस अभियान में दुर्घटना पर काफी नियंत्रण पाया जा सका है ,उन्होंने कई वाहन चालकों को रोक कर सड़क सुरक्षा के नियमों को बताया , उन्होंने ने कहा कि लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, अभी वे लोगों को हिदायत दे कर छोड़ रहे हैं ,अगले बार से सड़क सुरक्षा की उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी,इस मौके पर चौकीदार मोती पासवान, सहित जवान शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating