1 0
Read Time:5 Minute, 1 Second



विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित लाल चौक पर न्यू युवा अंबेडकर क्लब के तत्वधान में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह का शुभारंभ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार, ब्लाक प्रमुख दीपा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वही मौके पर युवा अंबेडकर क्लब के सदस्यों ने आये हुए अतिथियों को फूल- माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि मनुस्मृति एवं वर्ण व्यवस्था के कारण ही दलित, वंचित समाज को धर्म और जाति के नाम पर कमजोर किया गया है। आज बाबा साहब के संविधान के कारण ही लोग आगे बढ़ रहे हैं।

वही मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा संविधान में जो गरीब वंचितों को उत्थान हेतु जो अधिकार दिया गया है उसे सभी को जानने एवं पढ़ने की जरूरत है। ताकि हमारा समाज अपना संविधानिक हक, अधिकार को प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का मूल मंत्र “शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो”का नारा को अपनाना है,उन्होंने कहा कि संविधान के बदौलत ही हम इस कुर्सी पर हैं इसलिए संविधान को हर घर में पढ़ने की जरूरत है।

वही ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर ही चलकर देश का विकास संभव है। इसीलिए आज संविधान का संरक्षण बहुत ही जरूरी हो गया है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं की हक दिलाया जिससे आज हम लोग समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा।
प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने कहा हम लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मना रहे हैं उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने भारत का संविधान लिखा था जो जाति और धर्म का प्रवाह न करते हुए सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है। बाबा साहेब ने जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और दलित समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। इन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वहीं मंच का संचालन पत्रकार सुनील कुमार रवि एवं धन्यवाद ज्ञापन ठाकुर सतनारायण विभूति ने किया। वही बहरी से आए कलाकारों ने अपनी गीत -संगीत की प्रस्तुति से समा बांधे रखा, वही मिशन गायक हैप्पी चंद्रा ने बाबा साहेब की गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। “हमें जो भी दिया है अंबेडकर ने दिया है” इस गाने को दर्शकों ने खूब सराहा। मौके पर बिशुनपुरा थाना एसआई ददन साहू अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।
मौके पर अंबेडकर क्लब के अध्यक्ष सुजीत कुमार रवि, उपाध्यक्ष मनोज कुमार रवि, सचिव मनु कुमार, पत्रकार अजीत कुमार रंजन, शांति देवी पंचायत समिति सदस्य बिशुनपुरा, समाजसेवी नवल प्रसाद गुप्ता, संजय प्रसाद गुप्ता, डॉ प्रवीण कुमार यादव मुखिया प्रतिनिधि, मजनू राम, इंद्रजीत ठाकुर, नीरज राम, अशोक कुमार मेहता, भुवनेश्वर राम, सुरेश भंडारी, समाजसेवी चंदन कुमार मेहता, मनोज मेहता, रामाधार राम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *