हेमंत कुमार तिवारी की रिपोर्ट
गढ़वा वन परिसर के प्रांगण में जिला साक्षरता कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया ,संघ के संरक्षक सूरज गुप्ता की अध्यक्षता में जिला साक्षरता कर्मी संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें कि संघ के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र राम अपने पंचायत से प्रेरक पद से त्यागपत्र देकर पंचायत समिति का चुनाव लड़े थे ,और निर्वाचित भी हुए। तब से अध्यक्ष पद खाली था। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार तिवारी एवं अनुमंडल प्रभारी के देखरेख में जिले के प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन कराकर 16 अप्रैल को चुनाव संपन्न कराने की तिथि रखा गया था, एवं पुनः संघ का पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से कर दिया गया। प्रखंड से चयनित होकर आए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,सचिव सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष , मीडिया प्रभारी संगठन मंत्री आदि सभी सदस्यों में से चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। सभी चयनित सदस्यों के बीच से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में 11 सदस्यीय कमेटी बनाई जाए तथा अगले बैठक में इसे और विस्तार कर दिया जाएगा। इस मौके पर त्रिपुरारी सिंह, उपेंद्र चौबे ,सुरती देवी ,अनीता प्रकाश ,देवेंद्र नाथ तिवारी, प्रियंका कुमारी ,सुनीता देवी, निरंजन प्रसाद ,कलीम मंसूरी, विजय कुमार, शोएब खान, शांति देवी, मीरा देवी ,भोला शर्मा, संजय ठाकुर, जितेंद्र राम, राम पूजन राम, शशि देवी, अशोक मिश्रा, विजय ,रवि कुमार के साथ-साथ ढेर सारे लोग मौजूद थे।
Read Time:2 Minute, 18 Second