मुस्लिम समुदाय के महत्वपूर्ण पर ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
भंडरिया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया प्रखंड क्षेत्र में मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर्व ईद उल फितर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। करचाली, भंडरिया, चिरैयाटांड़ ,मदगड़ी सहित अन्य गांव के मस्जिदों एवं ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई । भंडरिया जामा मस्जिद में मौलवी हदीस अहमद ने ईद की नमाज पढ़ाई। करचाली ईदगाह में मौलाना मुख्तार आलम , मदगड़ी मस्जिद में मौलाना मुमताज, चिरैयाटांड़ मस्जिद में हाफिज कमाल ए मुस्तफा ने ईद की नमाज पढ़ाई।इस मौके पर मुल्क में अमन शांति और भाईचारे के लिए दुआ की गई । मौके पर मौलाना मुख्तार आलम ने तकरीर करते हुए कहा कि लोग एक दूसरे के गिले-शिकवे को माफ कर दें। और मोहब्बत के साथ एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश करें। उन्होंने कहा कि पूरे मुल्क में आज ईद उल फितर की नमाज अदा की जा रही है। ईद की नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दिए। एक दूसरे के घरों में पहुंचकर सेवई खाने का दौर शुरू हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा।करचाली ईदगाह में सुरक्षा की दृष्टि से भंडरिया थाना के एएसआई राजेश मुंडा एवं बतौर मजिस्ट्रेट प्रखंड के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार दल बल के साथ मौजूद थे। इस मौके पर जुबेर नसीम आजम, मौलाना मुर्शीद, मुफ्ती काशिफ रजा, मौलाना इकबाल अहमद, हाफिज अशफाक अहमद, हाजी सलामत्तुल्लाह, हाजी शमीम, हाजी अमीम, सदर वाजुद्दीन, हाजी सलीम, फिदा हुसैन हाफिज व कारी अकमल रजा, जावेद अख्तर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating