0 0
बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षक और अभिभावक के संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन! - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 27 Second

डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में *शिक्षक अभिभावक संवाद* का कार्यक्रम रखा गया । इस संवाद शाला में क्षेत्र के केतार खरौंधी कांडी नगर उंटारी भवनाथपुर एवं विंढमगंज के अभिभावक उपस्थित रहे । इस संवाद शाला का मुख्य उद्देश्य नव पदस्थापित प्राचार्य श्री राजेंद्र सचदेवा को अभिभावकों के विचार से अवगत होना, परिचय पाना,तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षक और अभिभावक को क्या क्या पहल करनी चाहिए इस विषय पर विचार विमर्श करना था ।
अभिभावकों के आगमन पर विद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों के द्वारा प्रत्येक अभिभावक को तिलक चंदन कर स्वागत किया गया | इसके बाद सभी अभिभावक अपने बच्चों के क्लास टीचर से मिले एवं बच्चों के विषय में जाना तथा अपने इच्छाओं और समस्याओं को वर्ग शिक्षक के साथ शेयर किया ।तत्पश्चात सभी अभिभावक विद्यालय के कंप्यूटर हाल में एकत्रित हुए ।कंप्यूटर हाल में प्राचार्य श्री सचदेवा एवं वरिष्ठ अभिभावक गण संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस संवाद शाला का शुभारंभ किया ।इस संवाद शाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्कृत शिक्षक सह संचालक श्री प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि बच्चों के विकास हेतु शिक्षक अभिभावक एवं बच्चे तीनों के बराबर की सहभागिता है । इन तीनों के तत्पर होने पर ही बच्चों के भविष्य को संवारा जा सकता है । इसके बाद एक-एक कर अभिभावकों ने अपनी अपेक्षाओं और अपनी समस्याओं को प्राचार्य महोदय के समक्ष रखा ।सभी अभिभावकों के विचारों से अवगत होने के पश्चात प्राचार्य श्री सचदेवा ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया तथा वादा किया की आगामी समय में यह विद्यालय बेहतर से बेहतर रिजल्टसभी क्षेत्रों में जैसे एकेडमिक डिसिप्लिन खेलकूद म्यूजिक एवं योगा के क्षेत्र में, देने का प्रयास करेगा |अभिभावकों के के अधिकाधिक समस्याओं का समाधान तुरंत करने का प्रयास भी किया ।अभिभावकों के अच्छे स्वास्थ्य हेतु निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं दंत रोग चिकित्सा शिविर काआयोजन भी विद्यालय की ओर से किया गया l
सभी अभिभावक विद्यालय के नए प्राचार्य से मिलकर तथा उनके विचारों से अवगत होकरअत्यंत प्रसन्न थे तथा आशा एवं उम्मीद के साथ विद्यालय से वापस गए ।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress