एम.के.डी.ए.वी.की साक्षी अग्रवाल ने राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।
डी.ए.वी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्यरत्न, पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जे.पी शूर डायरेक्टर पी.एस-1 के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम. के. डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर की दशम ब की छात्रा साक्षी कुमारी अग्रवाल का चयन इंस्पायर अवार्ड 2023 के लिए हुआ है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार नई दिल्ली एवं स्कूली साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के अंतर्गत 4 मई 2023 को आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रोजेक्ट प्रतियोगिता 2021-22 में साक्षी कुमारी अग्रवाल ने भाग लिया और प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके पूर्व साक्षी ने जिला स्तर पर सफलता प्राप्त किया और ₹10000 पुरस्कार भी प्राप्त किया था । यह प्रतियोगिता जैक बोर्ड मुख्यालय परिसर नामकुम रांची में आयोजित थी । साक्षी कुमारी अग्रवाल ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक पदवेश (चप्पल) बनाया था, जो संकट के समय दुर् व्यवहारी व्यक्ति को आहत कर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करता है ।
इस अवसर पर साक्षी को सम्मानित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी. एन. खान ने कहा कि साक्षी की प्रतिभा पर विद्यालय को गर्व है । नवाचार का यह उदाहरण अन्य छात्रों को प्रेरित करेगा, ऐसा विश्वास है। उन्होंने साक्षी एवं उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामना दी। साक्षी को उनके परियोजना कार्य में विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री विक्रम कुमार चंदेल ने सहायता एवं मार्गदर्शन किया । साक्षी ने विज्ञान शिक्षक एवं प्राचार्य महोदय का आभार प्रकट किया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating