श्री बंशीधर नगर महिला थाना के प्रभारी बनी पिंकी कुमारी शाह।
श्री बंशीधर नगर थाने में पिंकी कुमारी शाह ने 13 वां महिला थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया। वे 2018 बैच के दरोगा है। इसके पूर्व गढ़वा में अनुसंधान इकाई में थे। निवर्तमान महिला थाना प्रभारी लूसी रानी का गढ़वा स्थानांतरण हो गया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नव पदस्थापित महिला थाना प्रभारी पिंकी कुमार शाह ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में महिलाओं पर हाेने वाली अपराध काे प्राथमिकता के अधार पर नियंत्रण करने का काम करुंगी। महिला थाना में जाे भी विवाद आएगा उसका त्वरित निष्पादन लक्ष्य होगा। कहा कि महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा करना मेरा परम कर्तव्य है। उन्होंने अनैतिक असंवेदनशील व्यक्तियों पर मेरी नजर रहेगी। अगर वह लोग किसी भी प्रकार का गलत कार्य महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव देहात क्षेत्र में वर्तमान समय में डायन बिसाही जैसे मामले उत्पन्न हो रहे हैं, मेरी नजर उन लोगों पर भी हैं उन्हें जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनता व पुलिस के बीच समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था स्थापित करना हमारा कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वे सीधे पुलिस से मिले। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, मनचलों पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह माफियाओं पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating