लोगों के जनसमस्या को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को मारुतनंदन सोनी ने दिया आवेदन!

पीएम आवास लाभुक को शेष क़िस्त का राशि भुगतान एवम भीषण गर्मी में लोगो को टैंकर द्वारा पानी उपलब्ध कराने हेतु कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा आवेदन ……मारुतनंदन सोनी
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी, गढ़वा जिला ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी मारुतनंदन सोनी ने मझिआंव नगर पंचायत कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी को राम सीता लक्ष्मण का तस्वीर एवं पीएम आवास के लाभुकों को
शेष क़िस्त का राशि भुगतान हेतु एक लिखित आवेदन सौंपा। बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को
किस्त बाइ किस्त का राशि भुगतान ना किए जाने पर लाभुकों ने नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी को इस समस्या से अवगत कराया वही इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सोनी ने कार्यपालक पदाधिकारी को अभिलंब प्रधानमंत्री आवास की शेष किस्त की राशि भुगतान हेतु आवेदन सौंपा। वही त्वरित प्रधानमंत्री आवास के किस्त का राशि भुगतान करने का आग्रह किया।
वही सोनी ने भीषण गर्मी के दिन प्रतिदिन बढ़ते ग्राफ को देखते हुए लोगों को हो रहे पानी की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए
कार्यपालक पदाधिकारी से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में जरूरतमंद जगहों पर टैंकरों से पानी व्यवस्था कराने का आग्रह किया। और सोनी ने यह भी आग्रह किया कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में जरूरतमंद जगह पर जल मीनार लगाने की
प्रयास करें ताकि इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या ना हो।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating