एम.के.डी.ए.वी के अमन पुष्कर ने मैथ्स ओलंपियाड में प्राप्त किया अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान।
डी.ए.वी प्रबंध कर्तृ समिति नई दिल्ली के प्रधान, आर्यरत्न, पद्मश्री डॉक्टर पूनम सूरी एवं आर्यवीर डॉक्टर जे.पी. शूर के आशीष की छत्रछाया में संचालित एम.के.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के एकादश कक्षा के छात्र अमन पुष्कर ने अखिल भारतीय स्तर पर मैथ ओलंपियाड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । डी.ए.वी कॉलेज मैनेजिंग कमिटी नई दिल्ली की अंगीभूत इकाई सी.ए.इ के द्वारा दिसंबर 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया, जिसमें एम.के.डी.ए.वी के छात्र अमन ने यह सफलता प्राप्त की तथा अपना, अपने माता-पिता एवं विद्यालय का मान बढ़ाया। डी.ए.वी सी.ए.इ द्वारा छात्रों के अंदर तार्किक, आंकिक एवं वैज्ञानिक क्षमता संवर्धन हेतु प्रतिवर्ष साइंस एवं मैथ्स ओलंपियाड का अखिल भारतीय स्तर पर आयोजन किया जाता है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन.खान ने 13 मई 2023 को अमन पुष्कर को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य जी ने बताया कि यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित होती है और उसमें चयनित होना आसान नहीं होता। अमन ने यह परिणाम अपने परिश्रम एवं शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से प्राप्त किया। मैं उनके आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु शुभकामना देते हुए बधाई देता हूं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
Next post
रक्तदान की कमी से जूझ रहे मरीजों को युवा समाजसेवी दौलत सोनी ने रक्तदान करवा कर किया सहयोग!
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating