पुस्तकालय एवं बाल संसद के शपथग्रहण समारोह का उद्घाटन मुखिया स्वीटी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रमना प्रतिनिधि- नव प्राथमिक विद्यालय जुडवनिया के प्रांगण में सोमवार को पुस्तकालय एवं बाल संसद के शपथग्रहण समारोह का उद्घाटन मुखिया स्वीटी वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बौद्धिक समृद्धि का परिचायक है। विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना से बच्चो को ज्ञानवर्द्धन में काफी मदद मिलेगी। साथ ही गर्मी की छुट्टी में भी बच्चे इसका लाभ उठा सकते हैं। किताब से वंचित बच्चो के लिए यह पुस्तकालय काफी उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी विद्यालयों में पुस्कालय की स्थापना करायी जायेगी। मास्टर ट्रेनर उमेश प्रसाद कर्ण ने कहा कि विद्यालय में व्यवस्थित पुस्तकालय का होना सुखद अनुभूति का एहसास कराता है। पंचायत के शैक्षणिक विकास के प्रति स्थानीय मुखिया का समर्पण अनुकरणीय है। बीआरपी नरेंद्र तिवारी ने पुस्तकालय के नियमित संचालन पर जोर देते हुए बीआरसी स्तर से हरसम्भव सहयोग करने की बार कही। पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो सत्यम प्रकाश ने कहा कि बाल संसद के गठन की प्रक्रिया के नाध्यम से बच्चो में कुशल,शिक्षित एवं जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता की समझ विकसित होती है। अंत मे बाल संसद के सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयीं एवं उन्हें पुरस्कार देकर समान्नित किया गया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अजित कुमार,उप मुखिया प्रतिनिधि हरिचरण यादव,प्रधान शिक्षक उपेंद्र यादव,कामेश कुमार,दुर्गेश तिवारी,जयंती मिश्रा,जीतन यादव,अलीजान अंसारी,उदय पाल, विवेक पाल,गुलाब यादव,धनंजय शंकर मेहता,वीरेंद्र पाल,रामप्रवेश ठाकुर, कुतुबुद्दीन अंसारी सहित कई अभिभावक मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating