बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी की कराई गई शादी..
बारिश के लिए मेंढक और मेंढकी की कराई गई शादी..
कहा जाता है कि इस शादी से इन्द्र भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और बारिश को बौछार करा देते हैं.. गर्मी से परेशान गांव वालों ने राहत के लिए इस शादी को कराया..
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक अनोखी शादी हुई है। इस शादी में दूल्हा मेंढक बना और दुल्हन मेंढकी को बनाया गया।
यह अनोखी शादी तूफानगंज-1 प्रखंड के गंगाबाड़ी इलाके में करवाई गई। जानकारी के मुताबिक, शादी का सारा इंतजाम भी गांव की महिलाओं ने किया और इस दौरान महिलाओं ने नाच-गाना भी किया। दरअसल, मंगलवार सुबह ही मंडप सजाया गया। फिर ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हा बनाए गए मेंढक को मंडप के पास लाया गया फिर उसके साथ कुछ लोग बाराती बनकर भी आए।
इसके बाद मेंढकी को दुल्हन बनाकर लाया गया और मंत्रोच्चारण के साथ पूरी रीति-रिवाज से दोनों की शादी करवाई गई थी। आपको बता दें कि इस शादी के पीछे भी अजब टोटका है। इन दिनों गर्मी के कारण गांव में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोग अलग-अलग तरीके के टोटके कर भगवान इंद्र और वरुण देव को कुछ करने के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं, ताकि बरसात हो, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि मेंढक और मेंढकी का विवाह कराने के बाद उस इलाके में अच्छी बारिश होती है।
बारिश होने से किसान के चेहरे खिल उठते हैं। जानकारी के मुताबिक, मेंढक और मेंढकी को हल्दी-चंदन भी लगाया गया। इसके बाद दोनों की धूमधाम से शादी हुई। गांव की करीब पच्चीस महिलाओं ने इस शादी का सारा इंतजाम किया और इन्होंने ही लोगों से चंदा एकत्रित करके शादी का सामान खरीदा और अनोखा विवाह करवाया। आपको बता दें कि इस शादी में 15 हजार रुपये का कुछ खर्चा आया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating