शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, दूल्हा करता रहा इंतजार
एक दुल्हन ने शिक्षा के प्रति मिसाल पेश की है। घर में शादी की रस्म चल रही थी सात फेरे लेने अभी बाकी थे.. इसी बीच दुल्हन परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंच गई।
परीक्षा देती दुल्हन अन्य लड़कियों के लिए सिख है. क्योंकि हमारे जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा से मनुष्य स्वालंबी बनता है और ज्ञान से अपने जीवन को सार्थक बनाता है। दुल्हन ने कहा परीक्षा और शादी दोनो जरूरी है। दुल्हन जिस दिन सात फेरे लेने वाली थी उसी दिन उसकी परीक्षा था। युवती की 16 मई को शादी थी और उसी दिन BA तृतीय वर्ष का पेपर भी था। पेपर देने के बाद फिर उसने शादी की सारी रस्में पूरी की और अपने पति के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गई।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के डोंगरी गांव में रहने वाली दुल्हन कृष्णा राजपूत की शादी बबीना के रहने वाले दूल्हा यशपाल सिंह के साथ निर्धारित हुई थी। पहले दोनों की शादी की तारीख 4 मई थी। लेकिन निकाय चुनाव होने की वजह से शादी की दिनांक को बदलकर 15 मई कर दिया गया। बाद में पता चला कि 16 मई को उसका बीए तृतीय वर्ष का पेपर भी है। 15 मई की शाम को बारात आती है और उसका धूमधाम से स्वागत किया जाता है। वहीं जब 16 मई की सुबह कृष्णा के फेरे चल रहे थे तब उसने फेरे रोकते हुए कॉलेज जाकर परीक्षा देने की बात कही।
पहले परिवार वाले यह बात सुनकर हैरान थे लेकिन बाद उन्होंने कृष्णा को पेपर देने के लिए जाने की इजाजत दे दी। इस दौरान कृष्णा शादी के जोड़े में ही एग्जाम हॉल पहुंच गई। इस दौरान दूल्हा यशपाल दुल्हन के वापस लौटने का इंतजार करता रहा। कुछ घंटे बाद जब कृष्णा परीक्षा देकर वापस घर पहुंची तथा फिर सात फेरों को पूरा किया साथ ही शादी की बाकी की रस्मों को भी पूरा किया गया।

Read Time:2 Minute, 50 Second