झारखण्ड पुलिस जवान के शव घर पहुचने पर गांव में छाया मातम।
धुरकी । गढ़वा । धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचैया गांव निवासी देवकी राम के पुत्र हीरालाल कुमार तूफानी की मौत बुधवार की सुबह 5 बजे हो गई। हीरालाल कुमार तूफानी जमशेदपुर के बारीडीह थाने में पुलिस जवान के पद पर पदस्थापित थे।
मृतक हीरालाल कुमार तूफानी प्रतिदिन चर्या के अनुसार खाना खाकर रात में सोया था जहां उसके साथियों ने सुबह देखा कि वह कुछ भी बोल नहीं रहा है आनन फानन में लोग प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शब को पुलिस अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जमशेदपुर के बारीडीह में भेज दिया। पिछले 2 वर्षों से अज्ञात बीमारी से जूझ रहा था, मृतक किडनी और फेफड़े संबंधी बीमारी थी। जहां चिकित्सकों ने उन्हें परहेज करने की सलाह भी दी थी जहां जमशेदपुर के बारीडीह थाने में पदस्थापित हीरालाल कुमार तूफानी की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया उनके परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है उनके परिवार दहाड़ मार कर रो रहे थे मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री थी जिनकी शादी करनी थी इस घटना से गांव के लोग काफी मायूस हैं घटना की खबर मिलते ही जवान की शव को देखने के लिए गांव के लोग एक छलक देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं पुरुष का हुजूम उमड़ पड़ी।
वहीं टाटीदीरी पंचायत के मुखिया सगुनी राम ,उखमजी राम, राजीव रंजन कुमार,नन्दु राम, कुलदीप राम धीरेंद्र यादव , शिवकुमार राम, राजेन्द्र गुप्ता, संजय यादव, राजेन्द्र राम एवं काफी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढस बनाया एवं हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating