केतार भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने को लेकर की बैठक!

भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड ईकाई केतार के कार्यकर्ताओं ने केतार चतुर्भुजी मंदिर के समीप रामलीला मैदान में बैठक की। बैठक में 30 मई से लेकर 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए। साथ ही बैठक में केतार प्रखंड भाजपा संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा किया गया। वही बैठक में मंडल अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार कुछ भी विकास का कार्य नही कर रही है। यह सरकार पिछले भाजपा सरकार के किए गए कार्यों का उद्घाटन करते चल रही है। आज पूरे पलामू प्रमंडल में पानी की घोर समस्या हो गई है लेकिन यहां के मंत्री इस पर विचार नही कर रहे हैं। यह जो सरकार है सिर्फ बालू और पत्थर को लूटने में लगी हुई है। आज जो प्रधानमंत्री आवास लाभुको को बालू नही मिल रही है। उससे आवास नही बन पा रही है। विभिन्न सरकारी योजना भी बालू नही मिलने के कारण बंद पड़ी हुई है। वही बैठक में उपस्थित जिला प्रभारी उमेंद्र यादव, जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि त्रिपुरारी सिंह, ओबीसी मंडल अध्यक्ष मूंगा साह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, हेमंत पाठक, जगू सिंह, दिलीप जायसवाल, मनोज फौजी, विजय गुप्ता, संतोष प्रजापति मीडिया प्रभारी रविन्द्र सोनी सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating