0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second


रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची के कई इलाके ‘रेड जोन’ घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। इसे लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरी बार 24 मई को अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही है। जिला एसएसपी की ओर से ड्रोन नियम 2021 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित कर दिया है। उग्रवादी और आतंकी गतिविधि को देखते हुए विशेष सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के सभी कार्यक्रम स्थलों (स्थानों) को रेड जोन घोषित किया गया है।

राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार आ रही है झारखंड

बता दें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार झारखंड आ रही है. राष्ट्रपति 24 मई को झारखंड पहुंचेंगी. यहां पहुंचने के बाद 24 मई को ही सबसे पहले वे देवघर एयरपोर्ट पर उतरकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को मंदिर जाएंगी. मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन के बाद उसी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगी. रांची में झारखंड के नवनिर्मित हाईकोर्ट भवन का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आगमन के ही दिन उद्घाटन करेंगी. उसके बाद 25 मई को नामकुम में निर्मित ट्रिपल आईटी के कन्वोकेशन में शामिल होंगी.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *