0 0
बिशुनपुरा का दीपक बना प्रखंड टॉपर, बनना चाहता है आईएएस - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 38 Second


विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


झारखंड अधिविध परिषद द्वारा 2022-23 के दसवीं बोर्ड इंटर के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं काफी उत्साह दिखे। इसमें विद्या भारती हाई स्कूल में संचालित प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर बिशुनपुरा के 10वीं के कुल 80 बच्चों ने भाग लिए थे जिनका परिणाम शत-प्रतिशत प्रथम स्थान रहा। वहीं संस्थान के बच्चों ने कड़ी मेहनत से प्रखंड में भी अपना परचम लहराया ।

जिसमें दसवीं कक्षा के दीपक कुमार शर्मा 93.2% प्रतिशत अंक प्राप्त कर बना ब्लॉक टॉपर रहा। वहीं दूसरे स्थान पर रानी कुमारी 91.6%तीसरे सिम्मी कुमारी 87.6% चौथे नीतू सिंह 86.6% मुस्कान कुमारी गुप्ता 84.6% पांचवीं अमिशा कुमारी 84% अंक प्राप्त कर अपने ब्लॉक में स्थान लाये। वहीं संस्थान से 12वीं(i.sc) में कुल 27 छात्र-छात्राओं ने भाग लिए थे जिसमें पूर्णिमा कुमारी 81%, रिया कुमारी 78.4%, ममता कुमारी 78.4%, चंदा कुमारी 74.4% लाये। वहीं अन्य बच्चों ने भी प्रथम स्थान लाकर उतीर्ण हुए।

वहीं संस्थान के निर्देशक अशोक कुमार मेहता नेे बताया की संस्थान में हर साल के भांति इस साल का रिजल्ट बेहतर रहा। छात्र-छात्राएं संस्थान ,विद्यालय व ब्लॉक का जिला में नाम रोशन किया है। उनके इस सफलता से संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मियों व छात्रों में हर्ष है। उन्होंने विद्यार्थियों के सफलता पर खुशी का इजहार किया। सफल बच्चों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है यह शिक्षक एवं छात्रों के परिश्रम का फल है। उन्होंने इसके लिए स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress