राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बाबा नगरी में मंत्री मिथिलेश ने किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बाबा नगरी में मंत्री मिथिलेश ने किया स्वागत
महामहिम ने षोडशोपचार विधि से की पूजा
रांची : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बाबा नगरी देवघर पहुंचने के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने स्वागत किया। इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से उपहार स्वरूप बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया।
देवघर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। यहां पुरोहितों ने उन्हें षोडशोपचार विधि से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर उन्होंने समस्त मानवजाति की सुख-समृद्धि, शांति, एकता व अखंडता के साथ कल्याण की प्रार्थना की। पूजा के बाद महामहिम राष्ट्रपति को मंत्री श्री ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। राष्ट्रपति बाबा मंदिर में पूजन व दर्शन करने के बाद देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। इसके बाद वे देवघर से रांची के लिए रवाना हो गई।
.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating