0 0
मुखिया ने निजी खर्च से मुख्य सड़क से हॉस्पिटल तक जाने का बनवाया रास्ता, अंचलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 19 Second

*मुखिया ने निजी खर्च से मुख्य सड़क से हॉस्पिटल तक जाने का बनवाया रास्ता, अंचलाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित*

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

दिन शुक्रवार को ग्राम संध्या में मुख्य सड़क से हॉस्पिटल तक विशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी ने अपने निजी खर्च से हॉस्पिटल तक जाने का बनवाया रास्ता। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधि से लेकर ब्लॉक अधिकारियों को लिखित आवेदन कई बार देकर रास्ता बनाने का आग्रह किया था। पंचायत समिति के बैठक में भी इस रास्ते को बनाने को लेकर प्रस्ताव पारित किये गये थे। प्रमुख दीपा कुमारी के द्वारा मुखिया और मनरेगा कर्मी को रास्ता बनाने को लेकर निर्देश भी दिए गए थे । तत्पश्चात ग्रामीणों का यह चित- परिचित मांग बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी के द्वारा अपने निजी खर्च से किया गया पूरा।

आपको बताते चलें कि इस रास्ते को बनाने को लेकर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने हमेशा मुस्तैद दिखी और अपने अंचल अधिकारियों को स- समय नापी करवा कर इस रास्ते को बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिससे ग्रामीण जनता ने खूब सराहा। विदित हो कि चमचमाती हुई हॉस्पिटल तो बन गया था लेकिन यह हाथी का दांत साबित हो रहा था। हॉस्पिटल तक रास्ता नहीं होने के कारण मरीज को इलाज के लिए गढ़वा जैसे शहरों में जाना पड़ता था। गढ़वा की दूरी अधिक होने के कारण कई बार मरीज इलाज के अभाव में बीच रास्ते में भी दम तोड़ दिये हैं। अब हॉस्पिटल तक रास्ता बन जाने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी अब मरीज को विशुनपुरा से गढ़वा इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा। रास्ता बन जाने से डॉक्टर नियमित रूप से हॉस्पिटल में अपना योगदान दें सकेंगे। हॉस्पिटल तक रास्ता बनता देख ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया। मौके जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, संतोष कुमार ठाकुर, संजय कुमार शर्मा, उखमजी यादव, एनएम तारा गुप्ता, ए सी एच ओ पंकज कुमार, कर्मचारी जितेंद्र कुमार सिंह, जयप्रकाश कुमार गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।

इस संबंध में पूछे जाने पर विशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि यह ग्रामीणों की बहुत पुराना मांग था जिसे बनाना मेरी पहली प्राथमिकता थी, मैंने अपने निजी खर्च से हॉस्पिटल तक जाने का रास्ता बनाया अब मरीज को इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। रास्ता बन जाने के बाद डॉक्टर भी नियमित रूप से हॉस्पिटल में समय देंगे।

इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी सुश्री निधि रजवार ने बताया कि मुख्य सड़क से हॉस्पिटल तक पथ निर्माण प्रगति पर है जो ग्रामीणों की मांग थी जिसे मैंने ससमय में नापी करवा दिया आगे के कार्य जारी है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress