बृजनाथ सिंह इंटर महाविद्यालय में इंटर का नामांकन प्रारम्भ।
केतार प्रखंड स्थित बृजनाथ सिंह इंटर महाविद्यालय बलिगढ़ के प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महाविद्यालय में सत्र 2023-25 इंटर के तीनों संकाय कला,विज्ञान एवं वाणिज्य में 5 जून को नामाकंन प्रारम्भ के लिए जानकारी दिया।साथ ही उन्होंने प्रखंड के सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि दसवीं पास छात्र- छात्राओं का नामांकन महाविद्यालय में करवाने का कार्य करें।विगत वर्ष स्थापना अनुमति के बाद 2022-24 सत्र में भी छात्र छात्राओं का नामांकन लिया गया था।जिसका ग्यारहवीं की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया।प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा कि महा विद्यालय में पुस्तकालय, छात्रवृत्ति एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को विशेष सुबिधा मुहैया कराई जाएगी।उन्होंने नामांकन के लिए उपयुक्त दस्तावेज में विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र,चरित्र प्रमाण पत्र,10 वीं की अंकपत्र की छाया प्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, प्रवेश पत्र व पंजीयन के छाया प्रति सहित पासपोर्ट साइज दो फोटो लाने का आग्रह किया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating