
केतार बाज़ार में गुरुवार को अंचल अमीन नवल किशोर तिवारी ने केतार बाजार से कर्पूरी गेट के दोनो तरफ सड़क अतिक्रमण का सीमांकन किया। सीमांकन के दौरान बाजार के दर्जनों लोगो के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसको लेकर अमीन नवल किशोर तिवारी ने नक्सा के मुताबिक लाल घेरा लगाकर चिन्हित किया। केतार बाजार से कर्पूरी गेट तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण से लोगो को अगवमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है ।बताते चले कि विगत 2 अप्रैल 2023 को मुखिया प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में केतार बाजार के व्यवसायियों ने बैठक कर बाजार अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सीओ मुकेश मछुआ को आवेदन दिया था। जिसके आलोक में गुरुवार को केतार बाजार का सीमांकन का कार्य किया गया। इस मौके पर अंचल अमीन नवल किशोर तिवारी ने कहा कि केतार बाजार के दोनों तरफ सीमांकन किया गया है।अतिक्रमण करने वाले लोगो की जांच प्रतिवेदन अंचलाधिकारी को दी जाएगी। इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार, उपमुखिया संजय पाल, रामविचार साहू , सुरेश कुमार,विजय पाल, मुनि प्रजापति,धनेश्वर कुमार, विंदु राम, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।