0 0
भारतीय स्टेट बैंक से 84000 नगद ले उड़ा शातिर चोर - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 36 Second

सतबरवा /पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट

बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक सतबरवा से 84000 नगद ले उड़ा शातिर चोर। जानकारी के अनुसार संजय सिंह नावाडीह निवासी अपनी मां चांद देवी के साथ एसबीआई सतबरवा के अपने खाता में₹84000 जमा कराने पहुंचे थे लेकिन उनके खाते में पैन कार्ड नहीं जुड़े होने के कारण पैसा नहीं जमा हो पाया तब उन्होंने पैसा देकर अपनी मां को कैश काउंटर के सामने कुर्सी पर बैठा दिया और खुद अपने खाते में पैन कार्ड जुड़वाने लगे इसी दौरान पहले से घात लगाए शातिर चोर वृद्ध महिला की पहले से पैसा निकाल कर चलते बना। कुछ देर बाद जब पता चला कि पैसा चोरी हो गया है तो भुक्तभोगी द्वारा बैंक कर्मी को सूचना दिया गया और बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर एसआई कुणाल कुमार मौर्य दल बल के साथ एसबीआई बैंक पहुंचे जहां पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर भुक्तभोगी संजय सिंह से लिखित आवेदन पुलिस ने मांगी है

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress