0 0
शेल्टर होम और भोजन बैंक का भुसाड़ में हुआ उद्घाटन - Garhwa Drishti

Read Time:6 Minute, 11 Second

कोई भी भूखा न हो कोई भी बेघर न हो आइए हम अपना हाथ उनके लिए बढ़ाएं : बिशप थियोडोर

*यह शेल्टर होम पलामू प्रमंडल वासियों के लिए बेहतर साबित होगी : बंधू तिर्की*

*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*

चंदवा (लातेहार) आज दिनांक 30/5/2023 को लातेहार जिला के चंदवा प्रखंड के भुसाड़ गांव में गरीब और वेघर लोगों के लिए शेल्टर होम स्ट्रीट प्रोविडेंस ट्रस्ट गोवा के साथ मिल कर डाल्टनगंज कैथोलिक धर्मप्रांत ने इसकी शुरवात की।

प्रोग्राम की शुरुआत आर्च बिशप फिलीक्स टोप्पो, पूर्व शिक्षा मंत्री बंधू तिर्की, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से शेल्टर होम और भोजन बैंक की फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिलवंती कुमारी कर रही थी।

डाल्टनगंज के बिशप थियोडोर ने कार्यक्रम के शुरवात में सभी का स्वागत किया एवं सेल्टर होम के उद्देश्य को बताया।

बिशप थियोडोर ने कहा की यह घर उन सभी लोगों के लिए है जिनका कोई नहीं है। जो बेघर सड़कों या यहां वहां भटकते रहते हैं। इस घर में उन सभी को रखा एवं मुप्त में सेवा की जाएगी। साथ ही साथ खाद्य बैंक का भी उदघाटन किया। बिशप थियोडोर ने कहा की खाद्य बैंक का मतलब है यह जो फ्रीज है इसमें जो अच्छा भोजन है जो बर्बाद हो जाता है को ला कर डाला जाएगा जिसका प्रयोग शेल्टर होम के लोग करेंगे। बिशप थियोडोर ने यह भी कहा कि आज हम सभी को गरीब और बेघर लोगों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। आज यदि सभी चाहें तो कोई भूखा नहीं सोएगा क्योंकि कितना अच्छा भोजन रोज बर्बाद होता है। आए हम इन्हें न फेकें। क्योंकि यह भी किसी का पेट भर सकता है। मनिका विधान सभा के एमएलए श्री रामचंद्र जी ने इस महान कार्य के लिए धन्यवाद एवं प्रोत्साहन दी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री माननीय बंधु तिर्की जी, माननीय विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा यह जो घर का उदघाटन कर रहे हैं। यह लातेहार जिला के लिए ऐतिहासिक दिन है। क्योंकी आज जब हम समाज में देखते हैं सभी सिमटते जा रहे हैं। कोई दूसरे को ध्यान नही दे रहे हैं। ऐसे समय में यह कदम उठाना बहुत ही अच्छा है। इससे लोगों में जागरूकता बड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम भोजन को बर्बाद न करें ।

राँची माहधर्मप्रांत के आर्चबिशप फिलिक्स टोप्पो एस जे ने सभी को आर्शीवाद दिया एवं कहा की ईश्वर हम सभी को कुछ न कुछ प्रेरणा देता है कि हम लोगों की सेवा में अपना योगदान दें। आए जो हमे गुण मिले हैं न केवल वचन से और कर्म से भी लोगों की सेवा करें।

अंत में कृषि विकास केंद्र भुसाढ़ के मैनेजर फादर प्रदीप पन्ना ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया एवं सभी मुख्य अतिथि को सप्लिन के रूप में पौध दिया गया।

इस मौके पर बिशप थियोडोर के साथ रांची माहधर्मप्रांत के आर्च बिशप फिलिक्स टोप्पो एस जे, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री बंधु तिर्की जी, मनिका विधान सभा के एमएलए श्री रामचंद्र सिंह, लातेहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री मुनेश्वर उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, मुखिया रंजीता एक्का, मुखिया फुलजेंसिया बेक, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, सेवदल जिलाध्यक्ष बाबर खान, सुमन सोरेन, सीरील टोप्पो, द्वारीका ठाकुर, अनिल लकड़ा, सामाज विकास संस्था के निर्देशक फादर अलफाॉस बाख्ला, प्रखंड के सभी मुख्य गण बिशप सेक्रेटरी, फादर अमरदीप केरकेट्टा, फादर संजय गिद्ध, फादर प्रदीप बाख्ला, फादर एमानवेल केरकेट्टा, फादर सह ख्रीस्त राजा हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक जोसेफ एक्का, फादर जोएफ फंथलाडी, फादर वाल्टर हेमरोम, फादर ज्ञानचंद प्रसाद, लातेहार संजेबियरस स्कूल के प्रधानाध्यापक हाबील कुजूर, फादर सुमन मिंज, फादर असीत, सिस्टर सुशीला, सिस्टर अन्ना, सुशीला सोरेन, सुचीता, अनीता कुमारी, अर्पित मिंज, नितू तिर्की, सीमा कुजूर, अर्पन मिंज समेत विभिन्न जगहों से आए पुरोहितगण धर्मबहने चंदवा प्रखंड के आम जनता उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress