0 0
जनता दरबार: फरियादियों की लगी भीड़,डीसी ने समाधान का दिया आश्वासन - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 49 Second

पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट

उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.जिसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं को बारी-बारी से सुना और निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.जनता दरबार में भूमि सीमांकन, भूमि विवाद,राशन,अवैध कब्जा आदि समस्याओं को लेकर लोग उपस्थित हुए.जनता दरबार में हरिहरगंज के ग्राम तुरी से आयी विधवा महिला फुलिया कुंवर ने उपायुक्त को बताया कि उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति के मद्देनजर सरकार की ओर से उन्हें 2022-23 में अंबेडकर आवास का लाभ दिया गया है जिसके अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में उनके बैंक खाते में चालीस हजार रुपये की राशि भी उपलब्ध कराया गया है.महिला ने उपायुक्त को बताया कि आवास निर्माण कार्य को स्थानीय दबंगों द्वारा रोकवा दिया गया था जिसके बाद उपायुक्त के स्तर से हरिहरगंज के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी से सुस्पष्ट मंतव्य के साथ प्रतिवेदन की मांग की गई थी लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी संबंधित दोनों पदाधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन वरीय पदाधिकारी को अप्राप्त है जिससे आज भी उनका आवास निर्माण कार्य लंबित है अतः उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की.इसी क्रम में मनातू के ग्राम कुंडलपुर से आये रीता देवी ने कुंडलपुर ग्राम में आंगनवाड़ी सेविका शोभा कुमारी द्वारा ग्रामसभा में फ़र्ज़ी मैट्रिक व इंटर के सभी कागजातो के जांच कराने की मांग की.वहीं रेहला से आये विपिन कुमार चौबे ने बताया कि उनके पिता का मृत्यु मेदनीनगर कारा में हो गयी था लेकिन आज तक उनको किसी प्रकार का प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है अतः उन्होंने उपायुक्त से उच्च न्यायालय रांची के आदेशानुसार प्रोत्साहन राशि का भुगतान करवाने हेतु अनुरोध किया.इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.डीसी श्री दोड्डे ने प्राप्त शिकायतों का समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियोंं को निर्देश दिया.

उपायुक्त ने विभिन्न मामलों को लेकर कई बीडीओ-सीओ को किया फोन

जनता दरबार में आये विभिन्न फरियादियों के मामलों के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने तरहसी सीओ,सदर एसडीओ,मनातू बीडीओ,विभिन्न अंचलाधिकारी समेत कई पदाधिकारियों को ऑन स्पॉट फोन कर मामलों का तेज़ गति से निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया.

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress