मरीजों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े रिम्स रेफर से मुक्ति मिले ये मेरा प्रयास रहेगा राजेन्द्र सिन्हा
*मेदिनीनगर पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*
झामुमो पलामू के जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी ने उपायुक्त से मिलकर पलामू के समस्याओं पर बात की। Pmch मे 100 बेड का निर्मित अस्पताल जिसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के द्वारा 04 /12/22 को किया गया था, उसका उपयोग मरीजों के लिए अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाए इसका सकारात्मक प्रयास श्री सिन्हा द्वारा किया गया है। ऊंटारी रोड की कई समस्याओं को भी उन्होंने उपायुक्त के समक्ष रखा, जिसका निदान भी जल्द किया जाएगा। साथ ही पुलिस स्टेडियम का सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण की मांग भी जिलाध्यक्ष ने रखी। श्री सिन्हा ने बताया “उपायुक्त के समक्ष समस्याओं को रखा है, उपायुक्त से मुलाकात काफी सकारात्मक रही है, अस्पताल जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा हमारा प्रयास है की मरीजों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े रिम्स रेफर से मुक्ति मिले ये मेरा प्रयास रहेगा, और आने वाले कुछ महीनों में पलामू पुलिस स्टेडियम नए रूप में तैयार किया जाएगा जिससे की हमारे खिलाड़ियों को खेल का अच्छा मैदान मिल पाएगा। ऊटारी प्रखंड में समस्याओं का जाल फैला है, इस पर भी उपयुक्त महोदय से सकारात्मक बात हुई है, जल्द जल्द निदान किया जाएगा। पलामू के उपायुक्त बहुत सुलझे हुए व्यक्ति हैं, ये समस्याओं का तुरंत निराकरण पर विश्वास करते हैं और हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं।” इस मौके पर झामुमो नेता अविनाश देव और उतारी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating