0 0
।। पलामू: बालू माफिया का दुस्साहस, BDO को रौंदने का किया प्रयास, झोपड़ी में घुसा ट्रैक्टर मवेशी हुई घायल ।। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 56 Second

ब्यूरो रिपोर्ट गढ़वा//पलामू: पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सीढा गांव में सोमवार की देर रात बालू माफियाओं ने प्रशासनिक टीम पर हमला करने का दुस्साहस किया। अवैध बालू उठाव की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) श्रवण भगत को माफियाओं ने ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश की। हालांकि, मौके की गंभीरता को देखते हुए BDO और उनकी टीम किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल गई।

सूत्रों के अनुसार, अवैध बालू लदे बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब BDO ने रोकने की कोशिश की, तो चालक ने ट्रैक्टर की रफ्तार बढ़ा दी और सीधा उन्हें कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। झोपड़ी के अंदर बंधे मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर उंटारी रोड थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मंगलवार की सुबह भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम फिर से घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENT

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress